Wednesday, September 2, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में 6वीं मंजिल से गिरे पिता-पुत्र:15 मिनट तक तड़पते रहे; अस्पताल में मौत

होटल की 6वीं मंजिल से पहले पिता गिरे, फिर बेटा। बेटे के ऊपर एक और युवक गिरा। 15 मिनट तक तीनों वहीं तड़पते रहे। अस्पताल में पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया।

भोपाल में रायसेन रोड स्थित होटल रेशुमराव में 6वीं मंजिल से पिता-पुत्र गिर गए। हादसा रविवार रात 10 बजे हुआ। ठेकेदार पिता-पुत्र और एक मजूदर सेंटरिंग सेट कर रहे थे। इसी बीच धक्का लगने से लकड़ी का एक पिलर खिसक गया। इससे तीनों 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। उन पर दिवाली तक काम पूरा करने का दबाव था।

कबीटपुरा निवासरी मोहम्मद हनीफ (50) सेंटरिंग ठेकेदार थे। उन्होंने रेशुमराव होटल के रेनोवेशन का ठेका लिया था। चार महीने से होटल में काम चल रहा था। रविवार की रात 10 बजे वे होटल के पीछे की तरफ 6वीं मंजिल पर अपने बेटे फरदीन (21) और एक मजदूर बद्री के साथ सेंटरिंग सेट कर रहे थे।

ऐसे हुआ हादसा.. पिता के बाद बेटा नीचे गिरा, बेटे के ऊपर मजदूर…
सेंटरिंग सेट करने के दौरान तीनों दो-दो फीट की दूरी पर थे। अचानक नीचे से सेंटरिंग का एक पिलर खिसक गया। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। सेंटरिंग भरभरा कर नीचे गिर आई। सबसे पहले हनीफ जमीन पर गिरे, इसके बाद उनका बेटा। फरदीन के ऊपर बद्री गिरा। 15 मिनट तक तीनों मौके पर ही तड़पते हुए पड़े रहे।

Hot this week

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img