Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में फॉरच्यून हिट एण्ड रन केस में आरोपी रिहा

भोपाल में बुधवार शाम फॉरच्यून की टक्कर से हुई, छात्र की मौत के मामले में गुरुवार की दोपहर को पुलिस ने आरोपी बिल्डर नितिन मूलानी को JMFC हर्षा परमार की कोर्ट में पेश किया। गुरुवार की शाम को कोर्ट ने आरोपी की जमानत स्वीकार कर ली। मृतक छात्र के पिता की ओर से जमानत पर आपत्ति लगाई गई थी।

पीड़ित पक्ष के वकील ने पुलिस पर कमजोर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के आरोप लगाए। हिट एण्ड रन की धाराओं को बढ़ाने को कहा और आरोपी को जेल भेजने की मांग की। वहीं आरोपी की ओर से पैरवी कर रहे सीनियर लॉयर विजय चौधरी ने तर्क दिया कि घटना के बाद नितिन मौके पर रुके थे, लेकिन उन पर हमला किया गया। लिहाजा जान बचाने के लिए उनके क्लाइंट को भागना पड़ा। इस कारण यह केस हिट एंड रन का नहीं है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत को मंजूर की।

मृतक आतिफ 12 वीं कक्षा का छात्र था।

पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

बुधवार दोपहर पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास शहर के नामी बिल्डर नितिन मूलानी ने तेज रफ्तार फॉरच्यून कार से स्कूटी सवार 12 वीं के छात्र को पीछे से टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही छात्र की मौत हो गई।

आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने करीब दो किलोमीटर पीछा कर रेत घाट चौकी के पास उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान 18 साल के आतिफ के रूप में हुई। वह गिन्नौरी थाना क्षेत्र के तलैया का रहने वाला था।

पिता ठेकेदारी करते हैं। उनकी तबीयत खराब थी इसलिए आतिफ स्कूटी से दवा लेने के लिए निकला था। उसने पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी। उसे लेकर घर जा ही रहा था, तभी पीछे से फॉरच्यून कार ने उसे टक्कर मार दी।

आतिफ का जनाजा रात करीब 10 बजे कबीटपुरा स्थित उसके दादा के घर से उठाया गया। उसे बड़ा बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

भोजपाल बिल्डर्स के नाम है कार

टक्कर मारने वाली कार भोजपाल बिल्डर्स के मालिक के एल मूलानी के नाम रजिस्टर्ड है। टक्कर मारने वाला युवक उनका बेटा नितिन मूलानी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले रखा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

लोग बोले- भागने के प्रयास में कुचला

चश्मदीद लोगों की मानें तो हादसे के समय आतिफ अपनी स्कूटी से आगे चल रहा था। पीछे से आई फॉरच्यून ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे आतिफ जमीन पर गिर गया। चालक ने भागने के प्रयास में कार को तेज रफ्तार में दौड़ाया। इससे आतिफ का सिर कार के एक पहिया के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img