Tuesday, September 1, 2026
23.1 C
Bhopal

ग्वालियर में खुलेआम फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे दो वीडियो

ग्वालियर में खुलेआम फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल, ग्वालियर में दो दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दो वीडियो सामने आए थे। इन वीडियो में एक ही व्यक्ति दो अलग-अलग स्थानों पर कट्टे से खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रहा था।

पहले वीडियो में वह एक घर के सामने खड़ा होकर “करुआ” नाम लेकर आवाज लगाता है। जब अंदर से जवाब मिलता है, तो गालियां देकर बालकनी की ओर फायर करता है। दूसरे वीडियो में वह आनंद नगर में स्थित “राठौर विला” नामक भवन पर कट्टे से गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।

जब ये दोनों वीडियो पुलिस के पास पहुंचे, तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर साइबर टीम की मदद से आरोपी को ढूंढा गया। पुलिस ने आनंद नगर से आरोपी शिवांग भार्गव को गिरफ्तार कर लिया है। शिवांग मूल रूप से भितरवार का रहने वाला है और आनंद नगर में अपनी नानी के घर रह रहा था। जांच में यह भी पता चला कि उसके पिता पर हत्या का मामला दर्ज है।

दो वीडियो आए थे सोशल मीडिया पर सामने

ग्वालियर में रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से दो वीडियो वायरल हुए थे।

पहला वीडियो: 35 सेकंड का था, जो इंस्टाग्राम आईडी “शिवांग भार्गव” से शेयर किया गया था। इसमें एक युवक देसी पीतल का कट्टा लोड करते हुए एक घर के सामने जाता है और “करुआ ओ करुआ” नाम लेकर आवाज लगाता है। जैसे ही घर के अंदर से “हां” की आवाज आती है, वह गालियां देते हुए बालकनी पर फायर कर देता है। कुछ देर बाद वह फिर से फायर करता है।

दूसरा वीडियो: 31 सेकंड का था, जिसमें आरोपी रोड के डिवाइडर पर खड़े होकर “राठौर विला” नामक व्यावसायिक भवन पर फायरिंग करता हुआ नजर आता है।

साइबर टीम ने सोशल मीडिया से खोजा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामला सामने आते ही पुलिस की साइबर टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच शुरू की। जिस आईडी से वीडियो शेयर किया गया था, उसे ट्रेस करते हुए टीम आरोपी तक पहुंची।

इसके बाद पुलिस ने आनंद नगर से आरोपी शिवांग भार्गव को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से कट्टा भी बरामद किया। पूछताछ में शिवांग ने बताया कि वह मूल रूप से भितरवार का रहने वाला है और अपनी नानी के घर रह रहा था।

इस मामले में सीएसपी अशोक जादौन ने बताया

दो दिन पहले वायरल हुए वीडियो के आधार पर आरोपी शिवांग भार्गव को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img