Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में रेप के केस में एडवोकेट गिरफ्तार

भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस ने रेप के आरोप में वकील यावर खान को गिरफ्तार किया है। शनिवार की रात को उसे हिरासत में लिया गया था। टीआई अनुरागलाल ने बताया कि आरोपी यावर को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 24 अगस्त को पॉक्सो कोर्ट में रेप और देह व्यापार के मामले में गवाही के दौरान पीड़िता ने भोपाल कोर्ट के अधिवक्ता वकील यावर खान का नाम दुष्कर्म के आरोपियों के साथ लिया था। पीड़िता के कथन के आधार पर 11 सितंबर को कोर्ट ने केस में उचित कार्रवाई को लेकर अशोका गार्डन पुलिस को लेटर लिखा था।

इसी लेटर के साथ पीड़िता के बयानों की कॉपी को भी संलग्न किया गया था। लेटर पर संज्ञान लेते हुए अशोका गार्डन पुलिस ने शनिवार की देर रात वकील यावर खान को हिरासत में लिया।

ऑफिस और घर बुलाकर रेप के आरोप लगाए थे

फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। बता दें कि पीड़िता ने बयान में कहा था कि आरोपियों के वकील यावर खान ने भी ऑफिस और बिट्टन मार्केट स्थित मकान में बुलाकर उसके साथ कई बार ज्यादती की।

कोर्ट में ही की थी पहचान

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह यह बात कोर्ट में पहली बार इसलिए बता रही है कि इससे पहले उसे वकील का नाम याद नहीं था। कोर्ट में बयान के दौरान किसी अन्य वकील ने जब आरोपी के वकील का नाम लिया, तब उसे यावर खान का नाम याद आया। कोर्ट ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामला 9 दिसंबर 2022 का है।

कुख्यात रेडियो परिवार का वकील रहा है

शहर के कुख्यात अपराधी और नशे की तस्करी करने वाले रईस रेडियो, उसके बेटे यासीन उर्फ मजिस्ट्रेट और मुन्ना उर्फ मजिस्ट्रेट के केसों में भी यावर की ओर से पैरवी की जाती थी। इन सभी अपराधियों पर भोपाल के अलग-अलग थानों में 100 से अधिक केस दर्ज हैं। जिसमें रईस के खिलाफ 70 केस बेटे यासीन पर 27 केस और मुन्ना पर 15 केस दर्ज हैं। रईस की पत्नी सीमा रेडियो भी टीला जमालपुरा की निगरानी गुंडा सूची में शामिल रही हैं।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img