Thursday, August 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल के ऑल सेंट स्कूल में स्पोटर्स टीचर से बदसलूकी

भोपाल के ऑल सेंट स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ महिला टीचर ने FIR दर्ज कराई है। महिला टीचर का आरोप है कि आधे घंटे देरी से स्कूल पहुंचे पर प्रिंसिपल ने उसका शोल्डर पकड़ा और धक्का देकर भगा दिया। इतना ही नहीं प्रिंसिपल ने सहकर्मी पुरुष कर्मचारी से उसके चरित्र पर भी सवाल उठाए। प्रिंसिपल ने टीचर के सहकर्मी से बोला- तू उसके पीछे घूमता रहता है। तुझे उसके चरित्र के बारे में पता नहीं क्या? वह कितने लड़कों के साथ घूमती है। वह पति को छोड़कर किसी और के साथ रह रही है। वह चरित्रहीन है। उसके चक्कर में रहेगा तो तू भी बर्बाद हो जाएगा। शाहजहांनाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांधी नगर निवासी 37 वर्षीय टीचर ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ दुबई में रहती थी। जून 2022 में वह दुबई से भोपाल आ गई थी। पति दुबई में ही हैं। 5 अगस्त को ऑल सेंट स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में जॉइन किया। प्रतिदिन वह समय से पहले स्कूल पहुंच जाती थी। 20 सितंबर को हैवी ट्रैफिक की वजह से करीब आधे घंटे लेट हो गई। वह करीब सवा 10 बजे स्कूल पहुंची। इसकी सूचना वह प्रिंसिपल प्रेम नारायण दुबे को नहीं दे पाई। प्रिंसिपल ने पहले ही मेरी अटेंडेंस में CLलगा दी थी।मैं साइन करने प्रिंसिपल ऑफिस पहुंची तो मुझसे कहा गया कि इसमें समय लिखें। मैंने वैसा ही किया और ऑफिस से बाहर निकलने लगी। इसी बीच प्रिंसिपल प्रेम नारायण ने मेरे सहकर्मी को ऑफिस में बुलाया। उन्होंने मेरे चरित्र को लेकर सहकर्मी से तमाम गलत बातें कीं। मैं ऑफिस के गेट के साइड में खड़े होकर उनकी पूरी बातें सुन रही थी। मैंने भीतर जाकर विरोध किया तो प्रिंसिपल ने धमकाया कि तू कमरे में कैसे आई। तू मुझे जानती नहीं है। मैं 35 साल से नौकरी कर रहा हूं। इसके बाद मेरा शोल्डर पकड़ा और कॉलर पकड़कर धक्का देते हुए बाहर निकाल दिया। मैं शिकायत लेकर कोहेफिजा थाने पहुंची, जहां से यह कहते हुए शाहजहांनाबाद थाने भेज दिया गया कि स्कूल उनके थाना क्षेत्र में नहीं आता। शाहजहांनाबाद थाने में शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने अगले दिन 21 सितंबर को केस दर्ज किया।महिला टीचर के बारे में सहकर्मी से यह कहा…प्रिंसिपल ने महिला टीचर के सहकर्मी से बोला- तू क्यों उसके पीछे-पीछे धूमता रहता है। तुझे उसके चरित्र के बारे में पता नहीं है क्या? वह कितने लड़कों के साथ घूमती रहती है। वह अपने पति को छोड़कर किसी और के साथ रहती है। वह चरित्रहीन औरत है। उसके चक्कर में रहेगा, तो तू भी बर्बाद हो जाएगा।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img