Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल से लगे अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर फंसे 100 सैलानी

प्रदेश में रविवार को अचानक मौसम बदल गया। भोपाल और खरगोन समेत कई जिलों में दोपहर बाद से रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। इससे पहले दोपहर को बादल छाए रहे और कई इलाकों में बौछारें हुईं। इधर भोपाल से लगे सीहोर जिले के अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर बरसाती नदी में उफान आने से करीब 100 सैलानी फंस गए। जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। जबलपुर में तेज बारिश से बरगी बांध के 3 गेट भी खोल दिए गए हैं। इससे नर्मदा का जलस्तर पर 4 फीट तक बढ़ गया है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम और रायसेन समेत 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में अब तक करीब 39 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 7 इंच यानी 21% ज्यादा है। मौसम में उमस होने से रात और दिन का तापमान बढ़ा है।

नर्मदापुरम में रविवार को 4 घंटे में 74.4 MM (3 इंच) बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को जारी बरसात से तवा डैम के केचमेंट एरिया में तेजी से जलभराव होने लगा। डैम का जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से शाम 5.30 बजे से तवा डैम के 3 गेट 5-5 फिट तक खोले गए। तवा डैम के तीनों गेटों से लगभग 26000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Hot this week

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img