Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

मारपीट का केस छिपाकर बनवा लिया था शस्त्र लाइसेंस

राइफल शूटिंग के खिलाड़ी साहिब उर्रहमान पर अपराध छिपाकर शस्त्र लाइसेंस लेने का मामला उजागर हुआ है। जांच में सामने आया कि साहिब ने आवेदन के दौरान शपथ पत्र में खुद को निर्दोष बताया था, जबकि उसके खिलाफ पहले से मारपीट का मामला दर्ज था। कोहेफिजा पुलिस ने अब उसके खिलाफ धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

चार महीने पहले शूटर्स के लाइसेंसों की व्यापक जांच के दौरान उसके दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली थी। इसके बाद कलेक्टर ने लाइसेंस निरस्त कर दिया था। साहिब का लाइसेंस वर्ष 2023 में थाना शाहजहांनाबाद के सत्यापन के आधार पर जारी हुआ था।

2018 में दर्ज हुआ था मामला, फिर भी खुद को बताया ‘निर्दोष’ कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2018 को चौकसे नगर निवासी युवक जोहेब अकबर की शिकायत पर साहिब उर्रहमान सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज हुआ था। इसके बावजूद उसने 2021 में लाइसेंस लेने के दौरान इस मामले को आवेदन में छिपा लिया।

कई स्तर की जांच के बाद मिलना चाहिए लाइसेंस

जिले में शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया बेहद संवेदनशील होती है। आवेदन पहले कलेक्ट्रेट की लाइसेंस शाखा में परखा जाता है, फिर पुलिस सत्यापन के बाद ही अनुमति दी जाती है। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि सत्यापन में यह तथ्य कैसे छिपा रह गया?

थाना प्रभारी बोले, ‘झूठी जानकारी साबित होने पर कार्रवाई’ कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि कि उसने लाइसेंस आवेदन में गलत जानकारी दी थी। 2018 के अपराध को छुपाया गया। इसी वजह से धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई पूछताछ के बाद होगी। पुलिस जल्द ही साहिब उर्रहमान से पूछताछ करेगी कि उसने अपराध का विवरण क्यों छुपाया ।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img