Saturday, August 22, 2026
22.1 C
Bhopal

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को बैरागढ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर चंद घंण्टो के भीतर किया गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नाबालिग बच्चे/बच्चियो के विरूद्ध अपराध घटित करने वाले आरोपीयो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के विशेष निर्देश प्राप्त हुये है। इसी तारतम्य मे दिनाँक 08.05.22 को फरियादिया ने रिपोर्ट किया कि इसकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 साल जो दिनाँक 06.05.22 को शौचालय गई थी जो मोहल्ले मे रहने वाले संजय रजक द्वारा उसी शौचालय मे जबरदस्ती घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है जिस पर से पीडिता का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी के विरूद्ध थाना बैरागढ मे अपराध क्रमाँक-227/2022 धारा 376,511 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ के निर्देशन मे एक विशेष टीम गठित की गई टीम द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई, जो टीम को सूचना मिली कि बदमाश ओल्ड डेरी फार्म जंगल के पास खडा है जिसकी टीम द्वारा घेराबंदी कर *आरोपी संजय उर्फ संजू रजक पिता कन्हैयालाल रजक उम्र 22 साल निवासी ओल्ड डेरी फार्म कर्नल के बंग्ले के पास बैरागढ भोपाल* को चंद घण्टो के भीतर ही गिरफ्तार किया गया । जिसे दिनाँक 08.05.22 को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । आपराधिक रिकार्ड – बदमाश के विरूद्ध थाना बैरागढ में दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, गाली गलोच व आम रोड पर शराब पीने जैसे कुल आधा दर्जन प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।

*सराहनीय भूमिका-* थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, उनि एस.एन.यादव, शशि (कंट्रोल रूम) टेम्पलेट आर. गजराज, इमरान, म.आर. पूनम, शिवानी की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img