Friday, November 13, 2026
25.1 C
Bhopal

अशोक बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, शासन ने जारी किया आदेश

भोपाल, मध्य प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी अशोक बर्णवाल को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं

1991 बैच के आईएएस अधिकारी श्री बर्णवाल को एक बेहद अनुभवी और तेज-तर्रार अफसर माना जाता है। इस नई जिम्मेदारी से पहले वे राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ ही उनके पास मध्य प्रदेश के खाद्य सुरक्षा आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार था।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, श्री बर्णवाल को आगामी आदेश तक अस्थायी (स्थानापन्न) रूप से मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से यह आदेश प्रमुख सचिव (कार्मिक) एम. सेलवेन्द्रन द्वारा जारी किया गया है।
इस नियुक्ति के साथ ही राज्य के प्रशासनिक कामकाज में और अधिक तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय और वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img