Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल में युवती ने बदमाश को सैंडल से पीटा

राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश की छेड़छाड़ से पीड़ित एक युवती ने गुरुवार को बदमाश की सेंडल से पिटाई कर दी। बदमाश की युवती द्वारा सेंडल से पिटाई का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। भोपाल पुलिस बदमाश को दो मर्तबा राजधानी में क्राइम कंट्रोल करने जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी थी।

टीआई अशोक गौतम ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के निगरानी बदमाश गौरव गोंड की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में थाने में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। आरोपी कटसी इलाके का रहने वाला है। पूर्व में दो बार उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई कराई जा चुकी है। लड़की की ओर से भी पूर्व में कोई शिकायत नहीं की गई है।

सरेराह की बदमाश की धुनाई

जानकारी के मुताबिक स्वयं को छेड़छाड़ का पीड़ित बताने वाली युवती कमला नगर इलाके की रहने वाली है। उसने बदमाश गौरव की कटसी इलाके में पहुंचकर पिटाई की है। वीडियो में लड़की के साथ दिख रहा युवक गोविंद शर्मा है। जो टीटी नगर इलाके में ही स्थित माता मंदिर क्षेत्र में रहता है और थाने का निगरानी गुंडा है। उसी ने गोविंद के हाथ पकड़े हुए है।

प्लानिंग के तहत पीटने का आरोप

वीडियो में मार खाने वाला बदमाश स्वयं को पीड़ित बता रहा है। उसने क्राइम ब्रांच में मामले की शिकायत करने की बात कही है। उसका दावा है कि उसको जबरन पिटवाया गया है। उसने किसी से कोई छेड़खानी नहीं की थी। उसे बदनाम करने की नीयत से प्लानिंग के तहत मिलने बुलाया गया, मारपीट करते वीडियो बनाया और वायरल किया है।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img