Tuesday, November 17, 2026
17.1 C
Bhopal

बैरागढ पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही कर किया गिरफ्तार

थाना बैरागढ- दिनाँक 11.10.22 को वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे महिला संबंधी अपराधो की रोकथाम व महिला संबंधी अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है
इसी तारतम्य मे दिनाँक 11.10.2022 को पीडिता ने अपने परिजन के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि वह बैरागढ मे रहती है एवं संत जी की कुटिया पर माथा टेकने के लिये जाती रहती है दिनाँक 25.09.22 को भी संत जी की कुटिया पर माथा टेकने गई थी जहाँ से वापस घर आते समय नर्बदा रेस्टोरेंट के पास वाली गली मे आरोपी मोहित चावला द्वारा उसका रास्ता रोककर बुरी नियत से छेडछाड कर व रिपोर्ट न करने की धमकी देकर जान से मारने की धमकी दी थी किन्तु डर के कारण पीडिता ने परिजनो को उक्त घटना नही बताई थी जिसके द्वारा आज दिनांक को घटना बताने पर थाना उपस्थित आने पर पीडिता की रिपोर्ट पर थाना बैरागढ मे अपराध क्रमाँक-488/22 धारा 341,354(क)(1)(vi), 354(घ)(1)(i),506,190,323 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण नाबालिग बच्ची संबंधी गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियो व सहायक पुलिस आयुक्त अंतिमा समाधिया के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई, दौराने तलाश पतारसी आरोपी मोहित चावला पिता अशोक कुमार चावला उम्र 23 साल निवासी 57 जज कालोनी ईदगाह हिल्स शाह0बाद भोपाल का बस स्टैण्ड पर बस का इंतजार कर रहा था जो कही भागने की फिराक मे था जिसे बस स्टैण्ड बैरागढ से घेराबंदी कर पकडकर थाने लेकर आये आरोपी मोहित को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे विधि सम्मत कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है ।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, उनि उमाशंकर मिश्रा,सउनि शैलेंद्र, प्र.आर.मनीष, आर. गजराज की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img