Saturday, November 21, 2026
15.1 C
Bhopal

बैरागढ पुलिस ने शातिर चोर को रंगेहाथ चोरी की एक्टिव समेत किया गिरफ्तार कीमती 65,000 रूपये का मशरूका जप्त

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे अपराधियो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की पतारसी व अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य मे दिनाँक 06.12.22 को फरियादी अमित मान पिता राजकुमार मान उम्र 36 साल निवासी ग्राम सादिकपुर सिनौली थाना छपरौली बागबत उत्तरप्रदेश हाल डी 1 डी ब्लाक शिखर पर्वत सीटीओ बैरागढ भोपाल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमाँक 556/22 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया था दिनाँक 07.12.22 को सीहोर नाका पर वाहन चेकिंग की जा रही थी दौराने वाहन चैकिंग सीहोर नाका तरफ से एक व्यक्ति स्कूटी चलाते हुये लाया जो पुलिस को खडा देखकर वहाँ से भागने का प्रयास किया संदेह होने पर उक्त वाहन क्रमाँक- UP27-AM-4962 के चालक को घेराबंदी कर पकडकर उक्त वाहन के दस्तावेजो की माँग किया जो कोई कागजात नही होना बताया सबब द्वारा उक्त वाहन को VDP पोर्टल पर चैक करने पर उक्त वाहन थाना बैरागढ के अपराध क्रमाँक-556/22 धारा 379 भादवि का मशरूका होने से मय आरोपी सुनील मेहरा पिता नारायण मेहरा उम्र 25 साल निवासी मकान नंबर 164 गल्ला मंडी गेट के सामने महेंद्र गुर्जर बिल्डिंग के पास शिवशक्ति नगर थाना छोलामंदिर भोपाल के कब्जे से बरामद कर मय वाहन के आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर थाने लेकर आये जिससे अन्य वाहन चोरियो के बारे मे पूछताछ की जा रही है । जिसे आज दिनांक 07.12.22 को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।

बरामद संपत्ति- होण्डा एक्टिवा क्रमाँक UP27-AM-4962 कीमती 65,000 रूपये ।

आपराधिक रिकार्ड- आरोपी के विरूद्ध 02 वाहन चोरी के अपराध पंजीबद्ध है ।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, सउनि प्रवीण, सउनि शैलेंद्र सिह, आर.अर्जुन, तरूण गौर,श्रवण, की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img