Saturday, November 21, 2026
14.1 C
Bhopal

राष्ट्रीय बजरंग दल की हुंकार, “अयोध्या तो झांकी है, काशी मथुरा बांकी है

राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के नरेला विधानसभा प्रभारी राजा सेन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस मनाया। इस अवसर पर संगठन के मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ क्षेत्र के अध्यक्ष अतुल राठौर “काका” ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हिंदू समाज के शौर्य का दिन है। उन्होंने कहा कि मुगल शासक बाबर द्वारा राम मंदिर को ध्वस्त कर बनाये गए निर्माण को 1992 में आज ही के दिन हिन्दू वीरों ने तोड़ दिया था, जिसमे कई हिंदुओं ने अपना बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करने के लिए भी शौर्य दिवस विजयादशमी की तरह एक त्यौहार के रूप में मनाना चाहिए।

अतुल राठौर ने कहा कि हमने विवादित स्थल को टूटते और श्री राम मंदिर बनते हुए देखा है इसलिए ये जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन करने के सपने देखने की बड़ी कीमत हिंदुओं ने चुकाई है, राम मंदिर के बाद मथुरा और काशी की बारी है। काशी और मथुरा में अपना कह लेने हेतु संघर्ष करने के लिए हिंदू समाज को तैयार रहना होगा।

इस अवसर पर संगठन के सुनील जैन, मुकेश शरण, एस एस ठाकुर, मुकेश गौर, कैलाश गौर ओमप्रकाश साहू, ज्ञान सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img