Friday, November 6, 2026
30.4 C
Bhopal

भाभी की खुदकुशी मामले में देवर गिरफ्तार, अवैध संबंध का मामला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देवर-भाभी के अवैध संबंधों ने महिला की जान ले ली। महिला को उसके पति ने देवर से बात करते हुए पकड़ा था। इस पर वह पति को छोड़कर देवर के पास चली गई, लेकिन उसने भी घर से निकाल दिया। परेशान होकर महिला अपने मायके पहुंची और फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में देवर को गिरफ्तार किया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मालाडांड निवासी जानकी मार्को (22) की शादी भवन सिंह से हुई थी। इस बीच उसका प्रेम प्रसंग भवन के भाई करगी कला निवासी चंद्रशेखर उर्फ लाला मार्को (25) से हो गया। दोनों छिप-छिप कर मिलने लगे और उनमें संबंध बन गए। 19 फरवरी की रात जानकी बाई मोबाइल पर चंद्रशेखर से बात कर रही थी। तभी भवन सिंह ने उसे पकड़ लिया। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और सुबह जानकी बाई उसे छोड़ चंद्रशेखर के साथ चली गई। कुछ दिन सब ठीक चला लेकिन 12 मार्च को जानकी बाई अपने मायके पहुंची और बताया कि चंद्रशेखर उसे अब साथ नहीं रखना चाहता है। वह परेशान करता है, उसका घर बर्बाद कर दिया है। अब उसके जीने की इच्छा खत्म हो गई। है। इस पर जानकी की मां के समझाने पर सब रात को सोने चले गए। सुबह जब जानकी की मां सोकर उठी तो देखा कि वह साड़ी से फांसी लगाकर लटकी हुई है। मामला संदेहास्पद लगने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

Hot this week

120 रुपए के पार्सल के पैसे मांगे तो डिलीवरी बॉय को पीटा, जेब से दो हजार रुपए भी गायब

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img