Tuesday, April 28, 2026
36.1 C
Bhopal

BJP का सदस्यता अभियान का लाइव प्रसारण

भाजपा का सदस्यता अभियान आज से शुरु हो रहा है। दिल्ली में भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा मौजूद हैं।

कुछ देर बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में इसका लाइव प्रसारण सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ देख रहे हैं।

बीजेपी के रारू

CM कैबिनेट मंत्रियों के साथ सदस्यता रिन्युअल कराएंगे
कल दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट मंत्रियों के साथ भाजपा की सदस्यता रिन्यु कराएंगे। मालूम हो कि हर 6 साल में भाजपा के हर पदाधिकारी प्रधानमंत्री से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को अपनी सदस्यता रिन्यु करानी होती है। कोरोना के संकट के कारण यह सदस्यता अभियान करीब 4 साल देरी से शुरु हो रहा है।

भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया- बीजेपी का देश के अंदर संगठन का पर्व आज से प्रारंभ हो रहा है। आज शाम को 5 बजे दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दुनिया के सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाएंगे। पीएम के साथ ही लाखों कार्यकर्ता भी पार्टी का सदस्य बनेंगे। इसके साथ ही पार्टी सदस्यता का मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 पर पहला मिस्ड कॉल प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपस्थिति में होगा।

जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं, वहां फार्म भराएंगे
वीडी शर्मा ने कहा- इसके अलावा हम लोग क्यू आर कोड और पार्टी ऑफिसियल वेबसाइट, नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता करेंगे। जहां पर नेटवर्क नहीं है, वहां प्रत्यक्ष होकर फॉर्म के माध्यम से सदस्यता दिलाई जाएगी।

आज हर पदाधिकारी 100 लोगों को बनाएंगे सदस्य
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मैं कल 2 बजे प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उनकी पूरी कैबिनेट को पार्टी का सदस्यता दिलाउंगा। पार्टी के सदस्यता पर्व को लाइव प्रसारण के जरिए प्रधानमंत्री के सदस्यता ग्रहण को उत्सव की तरह मनाएंगे। इसके साथ ही हमारे पदाधिकारियों का प्रयास होगा कि आज कम से कम 100 नए लोगों को पार्टी का सदस्यता दिलाएं। सदस्यता कार्यक्रम के माध्यम से इस साल 10 करोड़ कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

41 लाख डिजिटल वर्कर
वीडी शर्मा ने कहा- प्रदेश भर के 41 हजार डिजिटल कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है। ये सभी मिलकर 64861 बूथों पर आज से अपनी भूमिका प्रारंभ करेंगे। बूथ सहायक से लेकर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता 10-17 तारीख तक नए लोगों को पार्टी शामिल करवाएंगे। इसकी कार्यशाला भी हो चुकी है, जिसकी मॉनिटरिंग हम प्रतिदिन करते हैं। हम लोग करते है कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनावों की पार्टी नहीं। यह जिवंत ऑर्गनाइजेशन है। यह कैडर बेस ऑर्गनाइजेशन है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर यह राष्ट्र ब्यापी सदस्यता अभियान को पूरा करेंगे।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img