Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में सड़क के गड्‌ढों में चली नाव

भोपाल के ऐशबाग इलाके की जर्जर सड़क को लेकर लोगों ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को वे बरसते पानी में सड़क के गड्‌ढे पर पहुंचे और उसमें भरे पानी में ‘कागज की नाव’ चलाई। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।

बारिश के चलते राजधानी की सड़कों के हाल बुरे हैं। कई इलाकों में गड्‌ढों में सड़कें ढूंढना पड़ रही हैं। सबसे ज्यादा निगम की सड़क खस्ताहाल है। नगर निगम की करीब 4 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें हैं। एमपी नगर, होशंगाबाद रोड, बांसखेड़ी, दानिशकुंज, बीडीए, अवधपुरी, दानिश चौराहा, मंदाकिनी समेत कई प्रमुख सड़कें ऐसी हैं, जहां से हर रोज लाखों लोग गुजरते हैं। बावजूद सड़कों की हालत नहीं सुधारी गई है। यही कारण है कि अब लोगों का गुस्सा फूट रहा है। सोमवार को ऐशबाग इलाके में प्रदर्शन किया गया।

सोमवार को ऐशबाग इलाके की सड़क पर लोगों ने गड्‌ढे में भरे पानी में नाव चलाई।

सोमवार को ऐशबाग इलाके की सड़क पर लोगों ने गड्‌ढे में भरे पानी में नाव चलाई।

3 वार्ड में आती है सड़क, फिर भी सुधारी नहीं जा रही
ऐशबाग स्टेडियम की मुख्य सड़क की हालत काफी जर्जर है। इसके चलते सोमवार को कांग्रेस नेता शावर खान के नेतृत्व में कई लोगों ने प्रदर्शन किया। ऐशबाग स्टेडियम की मुख्य सड़क कैपिटल पेट्रोल पंप के पास निकलती है। वहीं, यह 3 वार्ड- 39, 40 और 41 के क्षेत्र में आती है। उखड़ी सड़क पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हैं। जिनके ऊपर से गुजरना मुश्किल हो गया है। लोगों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता खान ने बताया, कई साल से सड़क उखड़ी हुई हैं, लेकिन नगर निगम उसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। महापौर मालती राय समेत अन्य जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य नहीं करावा रहे हैं। उनकी अनदेखी के चलते स्थानीय रहवासियों को काफी परेशानी हो रही है।

अन्य सड़कें भी जर्जर
खान ने बताया, यह सड़क ऐशबाग से बाग फरहत अफजा होते पुल बोगदा की ओर निकलती हैं, जो कि मुख्य सड़क है। यह कई साल से खस्ताहाल में है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं किया जा रहा। इसके अलावा भी कई सड़कें जर्जर हालत है। हर रोज हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल शाहवेज बिट्टू, सलमान मिर्जा, पप्पू भाई, नजीर खान,आसिफ खान, मुन्ने खान, अंकित साहू, संतोष साक्य, मोहन खटीक, बादशाह भाई आदि मौजूद थे।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img