Thursday, August 20, 2026
23.1 C
Bhopal

थाने का रोजनामचा बंद, अब घर का रोजनामचा शूरू : पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर


भोपाल: दिनांक 02.09.2022 – नगरीय पुलिस भोपाल में लंबे अरसे तक विभिन्न शाखाओं में सेवारत रहे 23 अधिकारी/कर्मचारियों कों सेवानिवृृत्ति पर समारोह आयोजित कर भावभीनि विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया तथा श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर स्वस्थ व सुखी जीवन की बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

          विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री देऊस्कर ने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग में अमूल्य व महत्वपूर्ण सेवाएं देने के लिए भोपाल पुलिस की ओर से सभी अधिकारियों व परिजनों का आभार व धन्यवाद। सेवानिवृत्त जीवन बेहद सुखमय एवं स्वस्थ्य रहें, ऐसी मेरी आप सभी को शुभकामनाएं। अब आपका थाने का रोजनामचा बंद एवं घर का रोजनामचा शूरू हो जायेगा। आप सभी से विषेष अनुरोध है, कृृप्या अपने स्वास्थ्य एवं परिवार को बेहद ध्यान रखें।

          समारोह में एसीपी श्री नागेन्द्र सिंह बैस ने अपनी सेवाकाल के दौरान हुई रोचक घटना व यादगार पर सभी से साझा किये एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन एवं नेतृृत्व की सराहना करते हुए पुलिस विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

          समारोह उपरांत अधिकारियों एवं उनके परिजनों व कार्यालयीन स्टाॅफ हेतु भोजन कार्यक्रम भी रखा गया था, जिसमें सभी अधिकारी व उनके परिजन शरीक हुए एवं भोजन गृृहण किया, इस दौरान वरिष्ठ अधिकारीगण सभी परिजनों से पारिवारिक वार्तालाप की। विदाई समारोह के अवसर पर समस्त डीसीपी, एडि0 डीसीपी, एसीपी व कार्यालयीन स्टाॅफ शामिल रहा। 

निम्न अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवनिवृत्त :-

01- सहायक पुलिस आयुक्त श्री नागेन्द्र सिंह बैस
02- कार्य0 सहा0 पुलिस आयुक्त श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव
03 – कार्य0 निरीक्षक श्री सतीष कुमार चौहान
04- उप निरीक्षक श्री सुशील कुमार मिश्रा
05- उप निरीक्षक श्री हुसैन खान
06- कार्य0 उप निरीक्षक श्री उमा प्रसाद तिवारी
07- कार्य0 उप निरीक्षक श्री रघुवीर सिंह कुश्वाह
08- कार्य0 उप निरीक्षक श्री श्याम सिंह
09- कार्य0 उप निरीक्षक श्री राजाराम गीरि गोश्वामी
10-सउनि0 श्री ज्ञान सिंह
11- सउनि0 श्री मोहनलाल साहू
12- सउनि0 श्री रामनरेश् उपाध्याय
13- सउनि0 श्री अनीस अहमद
14- सउनि0 श्री मुन्नालाल जाटव
15- कार्य0 सउनि0 गोपाल सिंह परमार
16- कार्य0 सउनि0 श्री रामनरेश मौर्य
17- कार्य0 सउनि0 श्री जनार्दन सिंह
18- कार्य0 सउनि0 श्री दिनेश कुमार शर्मा
19- कार्य0 सउनि0 श्री सतीष कुमार सिंह
20- प्रआर0 श्री श्याम मोहन तिवारी
21- महिला प्रआर0 श्रीमती माया तोमर
22- प्रआर0 श्री कैलाश विश्वकर्मा
23- प्रआर0 श्री दिनेश कुमार द्विवेदी।।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img