Sunday, August 23, 2026
24.1 C
Bhopal

हबीबगंज पुलिस ने चरस तस्कर शातिर नकबजन इब्राहिम उर्फ बंटी के फरार साथी सोहेल को गिरफ्तार कर चोरी की एक ओर कार सहित नकबजनी का माल किया बरामद


 
भोपाल : दिनांक 10 सितंबर 2022 :-  घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/09/22 को चौपाटी के पास 6 नम्बर स्टाँप हबीबगंज पर मुखिबर सूचना पर एक मारूति-800 कार चालक को सोहेल को हिरासत मे लेकर पुछताछ की जाने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके पास मिली मारूति 800 कार को उसने अपने साथी इब्राहिम उर्फ बंटी के साथ मिलकर दिनांक 16/08/2022 को आरिफ नगर थाना गौतम नगर क्षेत्र से चोरी किया था।

आरोपी के कब्जे से मौके पर थाना गौतम नगर के अप.क्रं. 463/22 धारा 379 भा.द.वि. से संबधित कार क्रं. MP04-HA-3772 जप्त कर आरोपी से पुछताछ की जाने पर आरोपी द्वारा अप.क्रं. 543/22 धारा 457,380 भा.द.वि. की घटना 11 नम्बर स्टाँप स्थित किराने की दुकान मे चोरी करना बताया जाने से आरोपी की निशानदेही पर खाने के तेल के 06 डिब्बे व अन्य किराने का सामान जप्त किया गया है। उक्त आरोपी के साथी इब्राहिम उर्फ बंटी को पूर्व मे दिनांक 07/09/2022 को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 1.220 कि.ग्रा. चरस, ऐशबाग क्षेत्र से चोरी की मारूति 800 कार व नकबजनी का मसरूका सहित कुल कीमती लगभग 6.00 लाख रूपये का मसरूका जप्त किया जा चुका है। 

गिरफ्तारशुदा आरोपी सोहेल पांचवी कक्षा तक पढ़ाई किया है, उक्त आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे थाना जहांगीराबाद व ऐशबाग मे मारपीट के प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त आरोपी ब्रेड आदि सामान की सप्लाई का कार्य़ करता है जो शातिर नकबजन इब्राहिम उर्फ बंटी के साथ मिलकर शहर मे चोरी व नकबजनी की वारदात को अंजाम दे रहा था। उक्त आरोपी द्वारा इब्राहिम उर्फ बंटी के साथ मिलकर थाना हबीबगंज, थाना कमला नगर, थाना ऐशबाग व थाना गौतम नगर क्षेत्र मे वाहन चोरी व नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया है जिस संबध मे संबधित पुलिस थाना द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
 
नाम/पता गिरफ्तारशुदा आरोपी-  सोहेल अली पिता शोकिन अली उम्र 22 वर्ष नि0 म.न. 353 रुपनगर झुग्गी, अशोका गार्डन भोपाल।   
 
उक्त शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की कार सहित नकबजनी का कुल कीमती लगभग 2.50 लाख रूपये का मसरूका जप्त करने मे थाना हबीबगंज टीम थाना प्रभारी मनीष राज सिंह, सउनि मनोज यादव, सउनि ओमपाल, प्र0आर0 राघवेन्द्र भास्कर, प्र0आर0 राजेश तिवारी, आर0 अमित व्यास, आर0 शिवेन्द्र मिश्रा व म0आर0 भारती वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img