Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में 15 रुपए के लिए बस कंडक्टर को पीटा

भोपाल में किराया मांगने पर NCC कैडेट ने सिटी बस कंडक्टर की बुरी तरह पिटाई कर दी। पूरी घटना बस में लगे CCTV में कैद हो गई। कंडक्टर को काफी चोट आई है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जिसका VIDEO बुधवार को सामने आया। इस घटना को लेकर नगर निगम के अफसरों ने भी कड़ा रुख दिखाया, वे पीड़ित कंडक्टर प्रदीप मालवीय के साथ शिकायत करने जहांगीराबाद थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया।

पीड़ित बोला- उतरते समय अचानक हमला किया
कंडक्टर प्रदीप मालवीय ने बताया, मेरी बस अवधपुरी से चिरायु हॉस्पिटल के बीच चलती है। NCC कैडेट बोर्ड ऑफिस चौराहे से सवार हुआ और कंट्रोल रूम जा रहा था। मैंने उससे किराया मांगा तो वो आनाकानी करने लगा। पहले आगे बैठा था, किराया मांगने पर पीछे जाकर बैठ गया। जेल रोड से गुजरते समय फिर किराया मांगा तो उसने 10 रुपए दिए, जबकि किराया 15 रुपए है। बाकी के 5 रुपए मांगे तो कुछ नहीं बोला, बाद में 5 रुपए भी दे दिए। जब बस कंट्रोल रूम के पास पहुंची तो उसने अचानक हमला कर दिया। उसने मुझे लात-घूंसों से मारा, जिससे मेरे हाथ और सिर में चोट आई है। घटना के बाद जहांगीराबाद थाने में केस दर्ज करवाया है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img