Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

भोपाल की सड़कों पर गुंडों का स्टंट

गुंडे-बदमाशों ने कानून को मजाक बनाकर रख दिया है। राजधानी भोपाल में एक कुख्यात गुंडे ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। उसने सड़कों पर स्टंट कर कानून तोड़ा है।

भोपाल में गुंडे जुबैर मौलाना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में राजधानी की सड़कों पर वह गैंग के साथ जीप के बोनट पर खड़े होकर स्टंट करते दिख रहा है। उसके साथ गुंडा सन्नी मलिक भी स्टंट करता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो दो से तीन दिन पुराना है, लेकिन ये रविवार को सामने आया। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि ये वीडियो किस रोड का है। हालांकि मामले में फिलहाल पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया है। किसी ने इसकी शिकायत भी नहीं की है।

ये दिख रहा वीडियो में
वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर तीन-चार गाड़ियां आस-पास चल रही हैं। इनमें एक ओपन जीप में तीन-चार लोग खड़े हैं। दो लोग बोनट, जबकि दो लोग साइड में गेट पर खड़े हैं। जीप के ठीक बगल से लग्जरी कार चल रही है, जबकि, तीन-चार गाड़ियां आगे-पीछे चल रही हैं। इनमें दो कार पीछे चल रही हैं। इनमें से एक कार बैक साइड में तेज रफ्तार में चलती दिख रही है। बीच-बीच में जीप के गेट पर खड़ा शख्स पास में चल रही गाड़ी पर एक पैर भी रखता है, लेकिन थोड़ी देर बाद पैर हटा लेता है। एक कार रिवर्स चलते हुए दिख रही है।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img