Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल: आजाद मार्केट में अचानक गिरा पेड़, तीन लोग घायल

भोपाल। बुधवार दोपहर शहर के पुराने आजाद मार्केट में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक एक पेड़ की भारी-भरकम टहनी टूटकर नीचे से गुजर रहे बाइक सवारों पर आ गिरी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर भीड़ कम थी।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3:15 बजे की है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने बताया कि आजाद मार्केट में लगे मुनगा के पेड़ की एक बड़ी टहनी अचानक भरभराकर गिर पड़ी। उस समय न तो तेज हवा चल रही थी और न ही बारिश हो रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टहनी गिरते ही हड़कंप मचते देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों के सिर में चोटें आई हैं।

व्यापारियों ने जताया रोष

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पेड़ गिरने के कुछ सेकंड पहले ही वहां से कई लोग और वाहन गुजरे थे। अगर यह हादसा शाम के व्यस्त समय में होता, तो परिणाम घातक हो सकते थे। व्यापारियों का आरोप है कि बाजार में कई अन्य पेड़ भी जर्जर अवस्था में हैं, जिनकी छंटाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा, सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के चलते पैदल चलने वालों के लिए मुश्किल से 10 फीट जगह ही बची है, जिससे आपात स्थिति में बचाव कार्य भी कठिन हो जाता है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img