Wednesday, November 4, 2026
17.6 C
Bhopal

बैरागढ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन को चंद घण्टो में किया गिरफ्तार तथा आरोपी का 25 लाख का अतिक्रमण को ढहाया गया।

”थाना बैरागढ- वरिष्ठ अधिकारियो के आदेशानुसार शरीर संबंधी अपराधीयों की धरपकड व उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतू निर्देश प्राप्त हुए हैं । इसी तारतम्य मे दिनाँक 31.03.2022 को फरियादी अविनाश गौहर के साथ तीन बदमाशो ने पुरानी रंजिश को लेकर चाकू छुरी से प्राणघातक हमला कर सिर व शरीर पेट में चाकू से वार कर चोट पहुंचाई जिसकी रिपोर्ट पर थाना बैरागढ में अपक्र 181/22 धारा 307, 294, 324, 506, 34 भादवि. की पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना गंभीर किस्म का होने से त्वरित कुख्यात बदमाशो को पकडने के लिए श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन 4 भोपाल, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 4 भोपाल के निर्देशन में तीनो आरोपीयों को तत्काल पकडने व कार्यवाही करने हेतू टीम गठित कर रवाना की गई जो आरोपीगणों को महज चंद घण्टो में थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाशों 1. दीपक मालवीय पिता गौरीशंकर मालवीय उम्र 23 निवासी ए न्यू 13 नव युवक परिषद के सामने बैरागढ भोपाल, 2. कुलदीप सहेले पिता विनोद कुमार उम्र 20 निवासी मकान नंबर 126 कैम्प नंबर 12 बैरागढ भोपाल व 3. मनीष अवंगे पिता पवन अवंगे उम्र 25 निवासी सीआरपी फाटक रोड ए केबिन के पास झुग्गी बैरागढ भोपाल को बोरबन के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 धारदार लोहे की छुरियां मौके से विधीवत कार्यवाही कर पकडकर थाने लाया गया आरोपीयों के अपराध सदर में आवश्यकता होने से गिरफ्तार किया गया ।आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में धारा 10,116(3) व 110 जाफो के अंतर्गत बांड ओवर की कार्यवाही कि गई थी जो आरोपीगणों द्वारा बांड ओवर की शर्तों का उलंघन किया गया ज़िस पर से आरोपी दीपक मालवीय एवं मनीष अवंगे के विरुद्ध धारा 122 जाफो की कार्यवाही प्रथक से न्यायालय सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़ के न्यायालय में इस्तगासा प्रथक से पेश किया जाता है । बदमाश दीपक खूंखार किस्म। का है एवं उसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है जिससे इसका जनता में काफी ख़ौफ़ था आज नगर निगम अतिक्रमण दस्ता एवं राजस्व टीम द्वारा ख़तरनाक आरोपी का मकान अतिक्रमण दस्ते द्वारा ढहाया गया जो लगभग 30 लाख की लागत है इस त्वरित कार्यवाही से अपराधियों में ख़ौफ़ है तथा क्षेत्र की जनता इस कार्यवाही की सराहना कर रही हैआपराधिक रिकार्ड – आरोपीयों के विरूद्ध थाना बैरागढ, थाना खजूरी सडक में मारपीट, अडीबाजी व हत्या के प्रयास सहित कुल आधा दर्जन प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।सराहनीय भूमिया- थाना प्रभारी बैरागढ – डी पी सिंह, उनि. श्रीकांत द्विवेदी, उनि शोभनाथ सिंह, उनि भगवत सिंह, सउनि लवकुश पाण्डेय, प्रआर 2918 मनीष त्रिपाठी, प्रआर 2469 जंगलु पाटिल,प्रआर 3398 दीपक, प्रआर 2567 सरजन सिंह, आर 1239 गोविंद, आर 1456 इमरान व अन्य स्टाफ।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img