Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल: 12वीं पास छात्रा ने दी जान, कमरे से मिले संदिग्ध सामान

भोपाल। शहर के बजरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ 17 वर्षीय एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की है। छात्रा ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी।

ऐसे चला पता:

मृतक छात्रा अपने पिता के साथ रहती थी। घटना के समय उसके छोटे भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। जब उन्होंने घर आकर दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। पिता के आने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस जांच के घेरे में मोबाइल और दवाइयां:

मौके पर पहुंची पुलिस को छात्रा के कमरे से एक मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक गोलियों का एक पत्ता मिला है। पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी को कोई मोबाइल नहीं दिलाया था और उन्हें इन चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

निष्पक्ष जांच की मांग:

बजरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे के असल कारणों का पता चल सके। पिता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img