Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

7 दिसंबर से पहले होगी भोपाल निगम की मीटिंग:अध्यक्ष सूर्यवंशी बोले- त्योहार की वजह से संभव नहीं था; कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती है

भोपाल नगर निगम परिषद की मीटिंग की तारीख तय नहीं होने से सियासत गरमा गई है। कांग्रेसी पार्षद ‘शहर सरकार’ पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। नियमों का हवाला देते हुए वे भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह से शिकायत भी कर चुके हैं। इसी बीच निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि त्योहार की वजह से मीटिंग संभव नहीं हो पाई। कांग्रेसी पार्षद सिर्फ राजनीति करते है।

अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बताया, मीटिंग का एजेंडा तय कर रहे हैं। इस सप्ताह मीटिंग कर लेंगे। यानी, 7 दिसंबर से पहले निगम परिषद की मीटिंग हो जाएगी।

2 महीने में होनी चाहिए थी, 3 महीना बीता इधर, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि परिषद की पिछली मीटिंग 2 सितंबर को हुई थी। नियमानुसार अगली मीटिंग 2 नवंबर को होनी चाहिए थी, लेकिन अब 30 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद न तो मीटिंग की तारीख तय हुई है और न ही कोई एजेंडा सामने आया है। यह नियमों का उल्लंघन है।

जनता के मुद्दों को शामिल नहीं करते

कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान ने बताया, मौजूदा परिषद की अब तक हुई सभी बैठकें केवल औपचारिकता मात्र रही हैं। इनमें जनता के मुद्दों को शामिल नहीं किया गया। जनता के मुद्दों को उठाने के लिए ही बैठक जल्द कराने की मांग की जा रही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img