Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच ने 3 किलो गांजे के साथ दो शातिर तस्करों दबोचा

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर में एक सेल तो कपड़ों और सामानों की लगती है, लेकिन दो शातिर खिलाड़ी वहां नशे की सेल लगाने पहुंचे थे। बाहुबली सेल के पास खाली मैदान में गांजा खपाने की तैयारी थी, पर इससे पहले कि धुआं उड़ता, क्राइम ब्रांच की टीम ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। भोपाल क्राइम ब्रांच ने नामचीन उस्तादों को दबोचा है, जिनका पुराना रिकॉर्ड देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं।
​सफेद थैले में काला कारोबार
​मुखबिर ने पुलिस के कान में फुसफुसाया था कि दो लड़के मोटरसाइकिल पर सफेद प्लास्टिक की थैलियां लिए किसी खास ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। टीम ने बिना देर किए मौके पर धाबा बोला। जब थैलियां खुलीं, तो उनमें से ऐसी गंध आई कि पुलिस को पहचानते देर नहीं लगी कि यह माल शुद्ध गांजा है। तौल कराया तो 3 किलो 50 ग्राम निकला, जिसकी बाजार में कीमत करीब 70 हजार रुपये है। वहीं मामले में क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी आकाश यादव और तुषार कोरी के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

​
​आकाश यादव: ये जनाब तो आर्म्स एक्ट के शौकीन निकले। लूट, चोरी और हथियारों के आधा दर्जन से ज्यादा मामले इनके खाते में दर्ज हैं। जीआरपी से लेकर छोला मंदिर थाने तक इनका नाम चलता है।

​तुषार कोरी: मारपीट और जुए के मामलों में ये भी कुछ कम नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि ये दोनों केवल नशे के सौदागर नहीं, बल्कि इलाके के आदतन अपराधी हैं।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img