Monday, July 6, 2026
27.9 C
Bhopal

Bhopal Crime News भोपाल में डीजे आपरेटर ने किशोरी से किया दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज

 राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर डीजे आपरेटर के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्‍सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने 10वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। किशोरी ने शिकायत में पुलिस को बताया कि पिछले साल वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। वहां श्यामपुर दोराहा निवासी आमिर नाम का युवक डीजे बजाने आया था। समारोह के दौरान उसका आमिर से परिचय हो गया था। इसके बाद आमिर मिलने के बहाने से उसके घर भी आने लगा था। किशोरी के परिवार के लोग भी आमिर को पसंद करने लगे थे। इस बात का फायदा उठाते हुए आमिर 20 सितंबर 2021 को किशोरी को घुमाने के बहाने से अपने साथ एक होटल में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही जल्द शादी करने का वादा भी किया। उधर किशोरी के परिवार के लोगों ने आमिर के घर वालों से संपर्क किया तो उन्‍होंने बोला कि किशोरी के बालिग होने के बाद वह शादी करेंगे।

उधर पिछले कुछ दिनों से आमिर ने किशोरी से दूरी बनाना शुरू कर दी थी। इस बात पर किशोरी के परिवार के लोग फिर आमिर के घरवालों से मिले तो पता चला कि उन्‍होंने आमिर का रिश्ता कहीं और तय कर दिया है। किशोरी ने भी आमिर को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस आमिर की तलाश कर रही है।

Hot this week

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

Topics

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img