Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से चल रहे मदिरापान केंद्रों (आहातों) पर भी विभाग ने नकेल कसी है।

​क्या है मामला?

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चंदुखेड़ी (थाना परवलिया) के पास दबिश दी। यहाँ से आबकारी अधिनियम के तहत फरार चल रहे आरोपी अजमल मीणा और गुरवेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज था, जिसके बाद उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

​अवैध आहातों पर सघन अभियान

विभाग ने 12 और 13 जुलाई को जिले की मदिरा दुकानों के आसपास संचालित अवैध मदिरापान केंद्रों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रत्नागिरी तिराहा, पेटलनगर, कोकता, बिलखिरिया और कोलार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए।

​सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभाग आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img