Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल इज्तिमा: रेलवे ने बढ़ाए दो ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच:कल 4 टिकट काउंटर और खोले जाएंगे; 6 एटीवीएम की भी सुविधा

भोपाल में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चल रहे इज्तिमे के लिए रेलवे ने भी इंतजाम किए हैं।

भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस और राजस्थान जाने वाले लोगों के लिए भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में एक-एक कोच बढ़ाया है। 2 दिसंबर को भोपाल स्टेशन पर 4 टिकट काउंटर भी बढ़ाने का फैसला लिया है। 2 टिकट काउंटर 6 नंबर प्लेटफार्म स्थित पंडाल में और दो काउंटर और बढ़ाए जाएंगे।

इन ट्रेनों में दो दिन बढ़ाए जाएंगे कोच

  • गाड़ी संख्या 11272: भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को जनरल कोच बढ़ाया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 14814: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को जनरल कोच बढ़ाया जाएगा।

स्पेशल टेंट, वालंटियर्स के लिए फ्री पार्किंग वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 6 नियमित टिकट काउंटर के अलावा 2 अतिरिक्त टिकट खिड़कियां शुरू की गई हैं। 6 एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से टिकट जारी किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त टीटीई स्टाफ की तैनाती की गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर, जीआरपी, आरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। दोनों फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर यात्रियों के आने-जाने को आसान बनाने के लिए मार्गों को अलग-अलग डाइवर्ट किया गया है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सा सहायता केंद्र भी उपलब्ध कराया गया है।

स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पश्चिमी सर्कुलेटिंग एरिया में विशेष टेंट लगाए गए हैं, जिनमें बिजली, पानी और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर इज्तिमा स्वयंसेवकों के लिए निःशुल्क वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img