Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में जेल बंदी की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह नाबालिग से रेप के केस में जेल में बंद था। बहन से आखिरी बार 8 दिन पहले उसकी मुलाकात हुई थी। तब उसने कब तक बाहर आने की बात पूछी थी। इसी के साथ सीने में तेज दर्द की बात कही थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि बेहोशी की हालत में सोमवार शाम को उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक रोशन पंथी (21) पुत्र भैयालाल पंथी विदिशा का रहने वाला था।

नाबालिग रिश्तेदार ने दर्ज कराई थी एफआईआर

छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग रिश्तेदार किशोरी ने उसके खिलाफ रेप का केस करीब सात महीने पहले दर्ज कराया था। आरोपी पर घर में घुसकर ज्यादती करने का आरोप था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से ही रोशन जेल में बंद था।

पिता बोले- बेटी से सीने में दर्द की शिकायत की थी

मृतक के पिता भैयालाल पंथी ने बताया कि आठ दिन पहले बड़ी बेटी ने बेटे से मुलाकात की थी। तब रोशन ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। उसे जेल में समय पर इलाज नहीं दिया गया। सोमवार शाम को एक पुलिसकर्मी ने कॉल कर बताया कि बेटे की तबीयत सीरियस है। भोपाल आ जाएं, यहां आए तो बेटा वेंटीलेटर पर मिला। उसके शरीर में हलचल नहीं थी। डॉक्टरों से पूछने पर बीमारी नहीं बताई गई। जवान बेटे की अचानक मौत से हम सदमें में हैं। मौत की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img