Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल: बंजारा बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

​भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र की बंजारा बस्ती में गुरुवार रात एक 30 वर्षीय महिला, बबीता अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति सुनील अहिरवार पर गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

​बेटे ने बताई घटना की सच्चाई

मृतका के पिता हरनाम सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे उनका 7 साल का नाती समर्थ घबराया हुआ उनके घर पहुँचा और बताया कि “पापा ने मम्मी को मार दिया है।” परिजन जब मौके पर पहुँचे तो बबीता जमीन पर मृत मिली। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और गले पर उंगलियों के निशान दिख रहे थे, जिससे गला दबाने की आशंका जताई जा रही है।

​शराब की लत बनी विवाद की वजह

परिजनों का कहना है कि पति सुनील वेल्डिंग का काम करता है और शराब का आदी है। शराब पीकर घर आने की आदत को लेकर अक्सर बबीता और सुनील के बीच झगड़ा होता था। घटना वाली रात भी पति नशे में घर लौटा था, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई थी।

​पुलिस कर रही जांच

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बच्चों और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बबीता और सुनील की शादी 9 साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img