Friday, September 25, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल में विधायक को जान से मारने की धमकी

भोपाल के मध्य विधान सभा से विधायक आरिफ मसूद को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पोस्ट में लिखा- मैं आरिफ मसूद को जान से मारूंगा, लेकिन मेरी जमानत की जिम्मेदारी कौन लेगा। इधर पुलिस ने एक समर्थक की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शाहजहांनाबाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शाहजहांनाबाद पुलिस ने पूर्व पार्षद मेवालाल की शिकायत पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले सचिन सूर्यवंशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूर्व पार्षद ने बताया- आरोपी की पोस्ट का स्क्रीनशॉट उन्हें वॉट्सऐप पर मिला था। जो उनके दोस्त दीपक जाधव ने भेजा था।

पोस्ट में लिखा- देश हित में मारना चाहता हूं

आरोपी ने पोस्ट में लिखा है- देश हित में मारना-मरना पसंद है मुझे, जो नरसंहार हुआ है, उनके लिए देशद्रोही को मारूंगा, जो सपोर्ट कर रहे हैं। पुलिस की जांच में पता चला है पोस्ट करने वाला कोलार इलाके का रहने वाला है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही हैं। इस धमकी के बाद समर्थकों ने विधायक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img