Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में दो बच्चों की मां से रेप 8 साल तक लिव-इन में रहने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार किया

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चों की मां ने लिव-इन पार्टनर पर रेप का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने 8 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखा और उसके साथ रेप किया। अब आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है।

हर तरह का संबंध भी खत्म कर दिया है। शादी की बात पर जान से मारने की धमकी देता है। तब पीड़िता ने थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा के मुताबिक, 39 साल की महिला का पति छोड़कर चला गया था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले सचिन कहार के संपर्क में आई। आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसे 2017 से अपने साथ लिव-इन में रख लिया था। इस दौरान वह लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा, लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

युवक की करतूतों से परेशान होकर थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img