Thursday, June 18, 2026
37.5 C
Bhopal

इंस्टाग्राम से ठगी का एक और मामला सस्ते मोबाईल बेचने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने जयपुर से किया गिरफ्तार

महंगे मोबाईलो को सस्ते दाम पर देने का देते थे झांसा । इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर देते थे एड ।  लोगो को ठगने के लिये करते थे फर्जी सिम व ऑनलाईन खातो का उपयोग । अन्य लगभग 18 लोगो को बना चुके है ठगी का शिकार ।भोपाल : दिनांक 11 मई 2022 – वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशन एंव पुलिस उपायुक्त श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त (साईबर) श्री अक्षय चौधरी के नेत्रत्व मे सायबर क्राइम ब्रांच जिला भोपाल की टीम द्वारा इंस्टाग्राम एप के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने जयपुर (राजस्थान) से गिरफ़्तार किया गया है।*घटनाक्रमः-* दिनांक 02 फरवरी 2022 को आवेदक संचित कुशवाह पिता बलबीर प्रसाद कुशवाह उम्र. 18 वर्ष निवासी ई.1 जेण्पी कालोनी अयोध्या वायपास भोपाल व्दारा सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल मे लिखित शिकायत किया की फरियादी को एक मोबाईल खरीदना था जिसके व्दारा ऑनलाईन इंस्टाग्राम पर the_hub_city_ नामक आईडी पर सर्च करने पर पाया की मंहगे मोबाईल जो कि कम दाम मे मिल रहे है। फरियादी व्दारा इंस्टाग्राम पर मैसेज व्दारा बात करने पर अलग.अलग तरीके से धोखाधडी पूर्वक 47605/- रुपये डलवा लिये गये। आवेदन की जांच उपरांत तकनीकी एनालिसिस के पश्चात फर्जी पै.टीएम के वालेट व बैंक तथा इंस्टाग्राम मे फर्जी पेज बनाने वाले के उपयोगकर्ताओ के विरूध्द अपराध धारा 420 भादवि का वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति उपरांत सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल मे अपराध क्रण् 62/22 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।*तरीका वारदातः-* आरोपीगण द्वारा फर्जी सिमो का उपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मँहगे मोबाईलो को सस्ते दाम पर बेचने का एडवर्टाईसमेंट करते थे । जब कोई कस्टमर इनकी प्रोफाईलध् एडवर्टाईसमेंट देखकर मोबाईल कम दाम पर खरीदने के लालच मे आ जाता तो आरोपियो व्दारा पहले फर्जी खातो मे एंडवास के रुप कुछ राशि डलवाई जाती थी बाद मोबाईल बुक होने का बहाना बताकर पुनः रकम डिलिवरी एड्रेस पर भेजने के नाम पर राशि फर्जी खातो मे डलवाई जाती थी। इस प्रकार अलग.अलग बहाने बताकर फ्राड की राशि अपने खरीदे हुये फर्जी खातो मे डलवा लेते थे तथा इसके बाद ना मोबाईल देते थे ना रुपये वापस लौटाते थे तथा मोबाईल नंबर बंद कर लोगो के साथ इस प्रकार की ठगी करते थे । *पुलिस कार्यवाहीः-* सायबर क्राईम ब्रांच जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जयपुर (राजस्थान) से कुल 03 आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया एंव आरोपीगण से अपराध में प्रयुक्त 06 मोबाईल फोन ए 13 सिमकार्ड व 7 अलग.अलग बैंक के डेविड कार्ड जप्त किया गया हैं। आरोपीगणो से पूछताछ एंव खातो की जांच मे पता चला कि करीबन 18 अन्य लोगो के साथ सायबर फ्रॉड किया गया जिसकी विवेचना जारी है।*पुलिस टीमः-* उनिण्अंकित नायकए सउनि चिन्ना रावए प्रण्आरण् प्रतीक उईकेए आरण् सुनील सिलावट एआरण् आशीष मिश्राए ए आरण् आदित्य साहू सायवर क्राईम भोपाल ।*पकड़े गये आरोपियो का विवरण-*क्रण् नाम पता शिक्षा जाहिरा व्यवसाय1- अजय मीणा निवासी ग्राम लुनियावास जयपुर;राजस्थानद्ध बीण्काम फर्जी इंस्टाग्राम पेज बनाकर लोगो से ठगी करना । 2- संकल्प राव निवासी. आदर्श नगर जनता कालोनी जयपुर ;राजस्थानद्ध बीण्काम फर्जी खातो का बंदोवस्त करना व फर्जी खातो मे रुपये ट्रांसफर करवाना। 3- सोमवीर सिंह निवासी. ग्राम राजपुरा जिला झुझनु (राजस्थान) बीण्एण् एटीएम से पैसा निकाल कर देना। *एडवायजरी-*निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखेः.1ण् सोशल मीडिया एप पर फर्जी पेज की सत्यता की जांच कर लेना चाहिये।2ण् सोशल मीडिया एप पर लुभावने विज्ञापनो से सतर्क रहे।3ण् रजिस्टर्ड ई.कामर्स साईट से ही आनलाईन क्रय. विक्रय करे।। 4ण् किसी भी अंजान खातो मे लालच मे आकर पैसे ऑनलाईन पैसे ट्रांसफर ना करे। नोटः. सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 155260 पर दे ।

Hot this week

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img