Monday, February 23, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल आरपीएफ ने किया 15 साल के नाबालिग को रेस्क्यू

ट्रेन में अकेले सफर कर रहे 15 वर्षीय नाबालिग को रेलवे सुरक्षा बल ने सुरक्षित संरक्षण प्रदान कर उसकी घर वापसी सुनिश्चित की। बीना से भोपाल के बीच गश्त ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान को ट्रेन क्रमांक 12722 दक्षिण एक्सप्रेस में एक बच्चा संदिग्ध हालात में मिला।

आरपीएफ जवान विजयकांत शर्मा ने जब बालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम फरमान पुत्र नौशाद खान, निवासी छोटी बजरिया, बीना बताया। उसने बताया कि वह बिना बताए नौकरी की तलाश में भोपाल आ रहा था और परिजनों से उसका संपर्क टूट गया था। बालक ने घर वालों का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया।

आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे भोपाल पोस्ट लाकर वरिष्ठ महिला स्टाफ संध्या चौधरी को सौंपा। यहां से मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति सदस्य धनीराम पवार को दी गई। समिति के निर्देश पर बालक को ‘नित्य सेवा सोसाइटी’ नामक संस्था के माध्यम से परिजनों को सौंपा गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने रेलवे सुरक्षा बल की मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि जवानों की सतर्कता और संवेदनशीलता से अब तक कई मासूमों को मदद मिल चुकी है। रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता दे रहा है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img