Saturday, October 3, 2026
31.9 C
Bhopal

बर्थडे पाटी में बॉयफ्रेंड ने किया दुष्कर्म फिर शादी से मुकरा

ग्वालियर में मेकअप आर्टिस्ट की बर्थडे पार्टी में उसके ही बॉयफ्रेंड द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात थाटीपुर के एक होटल में हुई है। आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा किया था। उसे अपना जीवन साथी मानकर ही युवती ने बर्थ डे पार्टी में बुलाया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शहर के पुरानी छावनी निवासी 22 वर्षीय युवती मेकअप आर्टिस्ट है। वह गुजरात के अहमदाबाद में रहकर काम करती है। दो दिन पहले 4 जून को उसका जन्मदिन था। इसलिए वह अपने घर ग्वालियर आई थी। जन्मदिन की पार्टी शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के होटल डेजर्ट पाम में रखी थी। जिसमें उसने अपने प्रेमी भिंड के लहार निवासी आर्यन राठौर को भी बुलाया था। आर्यन से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। करीब दो साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आर्यन पार्टी शुरू होने से पहले ही होटल पहुंच गया। होटल में वह उसे बहाने से अपने साथ रूम में ले गया और दुष्कर्म किया।

इससे पहले उसने उसे विश्वास दिलाया की वह उससे ही शादी करेगा। लेकिन बाद में वह शादी करने से मुकर गया। युवती ने अपने साथ हुए धोखे की शिकायत पुलिस थाने पहुंचकर की है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम आरोपी के घर भेजी। यहां से उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी आर्यन राठौर के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि

युवती की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। शारीरिक शोषण की वारदात थाटीपुर के एक होटल में हुई है। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img