Thursday, October 8, 2026
23.1 C
Bhopal

Bhopal Weather Update: रात का पारा सामान्य से दो डिग्री ऊपर, दिन में चल रही ठंडी हवा, सोमवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर भारत में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ग्रीष्म ऋतु का आगाज होने लगा है। इस वजह अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्‍ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा था। शनिवार को भी सुबह से हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। इसके चलते शनिवार को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज दोने के आसार हैं। उधर शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दो वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके चलते हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 28 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img