Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल में महिला डीएसपी ने चुराए 2 लाख कैश-मोबाइल

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर अपनी ही फ्रेंड के घर से दो लाख रुपए कैश और एक मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगा है। जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी डीएसपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।

महिला अधिकारी सीसीटीवी कैमरे में फ्रेंड के घर आते-जाते समय नजर आ रही है। केस 24 सितंबर को दर्ज किया गया, जबकि वीडियो फुटेज बुधवार को सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को प्रमिला अपने घर में नहाने के लिए गईं और बेटी दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान कल्पना उनके घर पहुंचीं और चार्जिंग पर रखा मोबाइल व पर्स में रखे 2 लाख रुपए लेकर चली गईं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

पीएचक्यू के अनुसार, कल्पना स्पेशल ब्रांच कैडर से एसआई पद पर भर्ती हुई थीं। प्रमोशन के बाद उन्हें इंस्पेक्टर और फिर कार्यवाहक डीएसपी बनाया गया। डेढ़ साल ड्यूटी से गायब रहने पर उन्हें चार्जशीट दी गई थी। कार्यवाहक पद से रिवर्ट कर वर्तमान में इंस्पेक्टर बनाया गया है। विभागीय जांच जारी है। आरोप सिद्ध होने पर बर्खास्तगी भी संभव है। विभाग ने बताया कि कार्यवाहक प्रमोशन की शर्त का उल्लंघन होने के कारण उनका डिमोशन किया गया।

घर में घुसकर उनका बैग चोरी कर लिया जानकारी के मुताबिक प्रमिला तिवारी गल्ला मंडी जहांगीराबाद में रहती हैं। DSP कल्पना रघुवंशी उनकी दोस्त हैं। उनका प्रमिला के घर आना-जाना था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को वह और उनकी बेटी घर पर थीं।

दोपहर में नहाने के लिए कमरे में गईं थी। गेट खुला था। तभी किसी ने घर में घुसकर उनका एक बैग चोरी कर लिया। बैग में मोबाइल फोन और दो लाख रुपए कैश था। फरियादी के अनुसार, नहाने के बाद उन्होंने चेक किया तो बैग-पैसे और मोबाइल गायब थे। प्रमिला ने पुलिस को बताया कि कैश उन्होंने बच्चे की फीस के लिए रखा था।

घर से निकलते समय हाथ में नोटों की गड्डी शक होने पर प्रमिला ने सीसीटीवी फुटेज देखा। इसमें डीएसपी कल्पना रघुवंशी घर में आती-जाती हुई साफ दिखाई दीं। यह भी नजर आया कि घर से निकलते समय उनके हाथ में नोटों की गड्डी थी। वीडियो देखकर प्रमिला शॉक्ड रह गईं। उन्होंने फौरन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मोबाइल लौटा दिया, 2 लाख कैश नहीं दिए पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद डीएसपी कल्पना रघुवंशी के खिलाफ चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। भनक लगते ही महिला अधिकारी ने सहेली का मोबाइल तो लौटा दिया, लेकिन दो लाख नकद अब तक नहीं लौटाए हैं। महिला डीएसपी की गिरफ्तारी भी नहीं की जा सकी है। वह अंडरग्राउंड हो गई है।

PHQ ने DSP को विभागीय नोटिस जारी किया पुलिस मुख्यालय ने भी आरोपी अधिकारी कल्पना रघुवंशी के खिलाफ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी इस घटना को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस डीएसपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img