Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर बड़ी कार्रवाई

भोपाल के बरखेड़ी जहांगीराबाद इलाके में मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने एक 3 मंजिला मकान में दबिश दी। यहां पर कई साल से अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर चल रहा था। मौके से 35 सिलेंडर समेत कई संसाधन जब्त किए गए।

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर घरेलू से कमर्शियल सिलेंडर में गैस ट्रांसफर की जाती थी। इसके बाद अधिक रेट पर सिलेंडर सप्लाई होता था। जिस जगह पर सेंटर था, उसमें 20 से 25 लोग रहते हैं। यदि कोई हादसा हो जाए तो आसपास के 8 से 10 मकान प्रभावित हो सकते थे। मकान खालिद पिता लियाकत अली निवासी 13 श्रमदान रोड बरखेड़ी जहांगीराबाद का है, जो घनी बस्ती में है।

जानकारी के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1700 रुपए है, जबकि घरेलू सिलेंडर 850 रुपए में मिलता है। कुछ किलो गैस के बदले दोगुनी राशि चुकानी पड़ती है। इसलिए यहां पर अवैध रिफिलिंग सेंटर बन गया।

इतने सिलेंडर और संसाधन जब्त किए यहां से 18 घरेलू और 17 कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए हैं। गैस अंतरण मशीन 1HP, गैस अंतरण यंत्र (बंसी) , इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और गैस टंकी के कैप और सील भी जब्त किए गए। यह सामग्री सराह गैस एजेंसी के प्रबंधक के सुपुर्दगी में दिया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव, वसुंधरा पेंड्रो, मुबीना समेत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भी मौजूद थे।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img