Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक को लात-घूंसे मारे, जबरन पैर पड़वाए

भोपाल में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को लात-घूंसे मारे। गालियां दीं। चेहरे पर जूते बरसाए। इसके बाद जबरन पैर पड़वाए।

घटना 9 अगस्त की रात में पश्चिमी रेलवे कॉलोनी की है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। पीड़ित ने जीआरपी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि मुख्य आरोपी दिव्यांशु सोनी है, जो पहले से ही पीड़ित से रंजिश रखता था। फिलहाल, दिव्यांशु को नामजद आरोपी बनाया है। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपियों के नाम जोड़े जाएंगे। मामले में गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरोपी ने कॉल कर रात में मिलने बुलाया पीड़ित 20 वर्षीय युवक ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे दिव्यांशु सोनी ने फोन कर पश्चिमी रेलवे कॉलोनी के पास ग्राउंड में मिलने के लिए बुलाया और कहा कि बात करनी है।पर खड़ा मिला। बातचीत करते हुए वह मुझे रेलवे ग्राउंड के अंदर ले गया।

जबरन पैर पड़वाए, और लोग भी थे पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने ग्राउंड में लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने मुझसे अपने पैर पकड़वाए और जूतों से चेहरे व शरीर पर बेरहमी से मारा। मारपीट में उसके साथ कई अन्य लोग भी शामिल थे, जिन्हें मैं नहीं पहचानता हूं।

परिचित ने मुझे आकर उनसे बचाया इस दौरान उसका परिचित पवन यादव वहां से गुजर रहा था, जिसने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए और मैं अपने परिचित के साथ घर लौट आया। अगले दिन मैं जीआरपी थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मेरा मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज की।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img