Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

भोपाल की खटलापुरा सड़क पर एक कार ने गुरुवार की रात को ओवरटेक करते समय बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे को प्रारंभिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है। मामले में जहांगीराबाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्त से मिलने गया था परवेज

पुलिस के मुताबिक परवेज कुरैशी (24) जनता नगर करोंद का रहने वाला था। नई मंडी में फ्रूट का करोबार करता था। उसके चाचा मुन्ना कुरैशी खटलापुरा में रहते हैं। उनसे मुलाकात के लिए परवेज दोस्त हुजैफा के साथ उनके घर गया था।

मुलाकात के बाद रात करीब दस बजे घर जाने के लिए निकला। चाचा के घर के करीब ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद भी नहीं रूका वाहन चालक

मृतक के चाचा मुन्ना कुरैशी ने बताया कि हुजैफा को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। रास्ते में किसी अज्ञात कार ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। कार तेज रफ्तार में थी।

टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन को बिना रोके ही मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया था। परवेज के सिर में गंभीर चोट थी।

इधर, पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img