Tuesday, October 13, 2026
27.2 C
Bhopal

40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बिल कलेक्टर

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, (EOW) इंदौर द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) और प्रभारी बिल कलेक्टर (राजस्व विभाग), नगर निगम को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है।

संतोष सिलावट पिता हरि सिलावट निवासी गीता नगर ने 1 अक्टूबर को एसपी EOW को शिकायत की थी कि उनका गोदाम निगम के राजस्व अधिकारी द्वारा नोटिस चस्पा किया और सील कर दिया गया था। सील गोदाम को खोलने के लिए पुनीत अग्रवाल (ARO, नगर निगम जोन-19) और रोहित साबले (प्रभारी बिल कलेक्टर, राजस्व विभाग निगम जोन 19) द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है?

पहली किस्त के तौर पर 40 हजार देना तय हुआ था। पुष्टि होने के बाद EOW ने दोनों को पकड़ने के लिए प्लान तैयार किया गया। शुक्रवार को जैसे ही सिलावट ने उन्हें 40 हजार रुपए दिए तो ईओडब्ल्यू टीम के कन्हैयालाल दांगी, संजय द्विवेदी (डीएसपी) , टीआई कैलाशचन्द्र पाटीदार, आमोद सिंह राठौर, हरीश वर्मा आदि ने दोनों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों हिरासत में ले लिया।

उनके खिलाफ शासकीय काम करने के एवज में रिश्वत मांगने, तकनीकी व डिजिटल साक्ष्य होने और मौके पर रंगेहाथों पकड़े जाने के साक्ष्य के आधार पर धारा 7 भनिअ एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img