Thursday, July 2, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन जारी

राजधानी के विभिन्न घाटों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। सुबह से ही श्रद्धालु विसर्जन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। छोटे आकार की प्रतिमाओं को घाटों पर बनाए गए विशेष कुंडों में विसर्जित किया जा रहा है, जबकि बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से जल में प्रवाहित किया जा रहा है।

शहर में कुल 7 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन होना है, जो तीन दिनों तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन ने खटलापुरा, प्रेमपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा, शाहपुरा, आर्च ब्रिज, मालीखेड़ी, सीहोर नाका, अनंतपुरा, ईटखेड़ी और नरोन्हा सांकल समेत 11 प्रमुख घाटों पर व्यवस्थाएं की हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाटों पर बेरिकेडिंग की गई है और करीब 5 हजार अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा, सफाई और विसर्जन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रत्येक घाट पर गोताखोर तैनात हैं और क्रेन, जेसीबी व लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है।

खटलापुरा घाट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बड़ी मूर्तियों के लिए अलग पॉइंट तय किए गए हैं। यदि मूर्ति ज्यादा बड़ी होगी तो उसे प्रेमपुरा घाट की ओर रवाना किया जाएगा। इसी के चलते यातायात मार्ग भी डायवर्ट किए गए हैं। कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी चल समारोह के रूप में लाई जा रही प्रतिमा को नियमानुसार घाट की ओर भेजा जा सके।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img