Tuesday, November 24, 2026
13.1 C
Bhopal

कमलनाथ बोले- BJP नाटक-नौटंकी से बाज नहीं आएगी

मध्यप्रदेश में आज कांग्रेस और BJP एक बार फिर एक-दूसरे के सामने आ गईं। कमलनाथ ने आज PCC में कांग्रेस संगठनों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने BJP की 5 फरवरी से निकलने वाली यात्रा को फ्रॉड यात्रा कहा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ की इस बैठक पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने बैठकें कर पूरी कांग्रेस बैठा दी है।

कांग्रेस ने BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया को सबसे लास्ट लाइन में बिठाए जाने पर तंज कसा।

पूर्व सीएम ने कहा, मुझे मप्र के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है कि वे सही फैसला करेंगे। बीजेपी को 18 साल का हिसाब देने के लिए विकास यात्रा निकालनी चाहिए। प्रशासन के बगैर इनका कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता। भीड़ प्रशासन की, पैसा प्रशासन का और यात्रा प्रशासन की। सबसे कहेंगे कि इतनी भीड़ लेकर आओ, इतनी बसें लेकर आओ, फिर मीडिया में दिखाएंगे कि इतनी पब्लिक थी, लेकिन ये सब जनता समझ चुकी है।

कमलनाथ बोले- समय-समय पर हमारे संगठन में बदलाव होते हैं। हमारे हर स्तर पर संगठन के चुनाव हुए थे। हर जिले में डीआरओ, एआरओ गए थे। उन्होंने भी अपनी रिपोर्ट बनाई है। इस पर भी विचार किया जा रहा है। आज प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक ले रहा हूं। हमारे सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने – अपने क्षेत्र में एक्टिव हैं। भोपाल में भीड़ जमा करने से कोई फायदा नहीं।

संगठनों के कामकाज की समीक्षा

कमलनाथ आज कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से संगठनों और प्रकोष्ठों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। जिलों में पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा पर भी चर्चा होगी। निष्क्रिय पदाधिकारियों की संगठन से छुट्‌टी भी हो सकती है।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img