Tuesday, November 24, 2026
13.1 C
Bhopal

भोपाल में टाइगर की फिर दहशत: कोलार पहाड़ी पर मूवमेंट

राजधानी भोपाल में टाइगर का फिर मूवमेंट देखने को मिला है। कोलार पहाड़ी के आसपास मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को जानवर घूमते दिखा है। वे इसे टाइगर बता रहे हैं। वन विभाग की टीमें यहां सर्चिंग कर रही हैं। हालांकि, किसी के शिकार या हमले की खबर नहीं है, लेकिन लोग दहशत में है। 100 से ज्यादा लोगों ने पहाड़ी के आसपास घूमना बंद कर दिया है।

भोपाल के 25 किलोमीटर के दायरे में कई टाइगर है, जिनका मूवमेंट अक्सर देखने को मिलता है। वाल्मी की पहाड़ी और कलियासोत डैम के आसपास कई बार टाइगर दिख चुके हैं तो भोज यूनिवर्सिटी कैम्पस में भी टाइगर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। अब कोलार रोड स्थित पहाड़ी पर मूवमेंट है।

चार दिन से खौफ में लोग
कोलार रोड स्थित आम्रविहार कॉलोनी के पीछे पहाड़ी है। यहां के गजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि पहाड़ी के आसपास पैदल घूमने का ट्रैक भी बना है। जहां पर हर रोज 80 से 100 लोग तक सुबह-शाम घूमते हैं। चार दिन पहले वॉक करने वाले एक व्यक्ति को टाइगर दिखा था। उसके अगले दिन दो टाइगर होने की जानकारी सामने आई। इस कारण घूमना बंद कर दिया है। पहाड़ी पर मंदिर है। इसलिए लोग दर्शन करने भी जाते हैं।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img