इंदौर के गांधी नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके जीजा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, वह 1 जून को अपने ससुराल जा रही थी, तभी जीजा ने उसे कॉल कर लवकुश चौराहे पर उतरने को कहा।
बस से उतरने के बाद जीजा उसे अपने घर ले गए, जहां वे अकेले थे। इसके बाद उन्होंने दो दिन तक उसे घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और मारपीट भी की। बाद में जीजा ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पीड़िता ने अपने पति को इस बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।