Thursday, November 26, 2026
15.1 C
Bhopal

अस्पताल की महिला कर्मी के साथ रेप:पीड़िता के नाम से 10 लाख का लोन भी ले लिया

इंदौर में 28 साल की एक महिला अस्पतालकर्मी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके परिचित के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे झांसे में लेकर उसके नाम से दो बार लोन भी ले लिया।

बाणगंगा पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दीपक, पिता दुर्गाप्रसाद विश्नोई, निवासी ग्राम खिरनीखेड़ा, खातेगांव, जिला देवास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान एक परिचित के माध्यम से लगभग पांच साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने पहली बार इलाके में ही पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जब उसने शादी की बात कही थी।

इसके बाद वह एक साल से खातेगांव में महिला के सरकारी अस्पताल के क्वार्टर में मिलने आने लगा, जहां उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि दीपक ने काम के लिए पहले एक बार उसके नाम पर 5 लाख रुपए का लोन लिया। बाद में और पैसों की जरूरत बताकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए और फिर लोन भी ले लिया, जो उसने अपने पास रख लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img