Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

इंदौर में ₹4.80 लाख की ब्राउन शुगर पकड़ाई

इंदौर में पुलिस को देख एक युवक भाग खड़ा हुआ। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा तो उसके पास से 48.29 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4 लाख 80 हजार रुपए है। पकड़ाए युवक पर हत्या और छेड़छाड़ के दो मामले पहले से दर्ज हैं।

आरोपी आदतन अपराधी, 2 केस दर्ज

क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम संदेहियों की तलाश शहर में अलग-अलग स्थानों पर कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली की एक बदमाश ब्राउन शुगर की सप्लाई देने आया है।

स्कीम नंबर 140 दिलपसंद ग्रीन के पास खाली मैदान में टीम पहुंची, जहां एक संदिग्ध दिखा। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। पूछताछ की तो उसने अपना नाम शरीफ (31) पिता रियाज मोहम्मद निवासी सुवासरा जिला मंदसौर बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 48.29 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 लाख 80 हजार रुपए है।

आरोपी की खिलाफ NDPS एक्ट में कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है। मंदसौर के थाना सुवासरा में हत्या और छेड़छाड़ के दो केस दर्ज हैं। उससे पूछताछ कर जानकारी निकाली जा रही है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया-

आरोपी से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं। मंदसौर में जहां से वह ब्राउन शुगर लेकर आया था वहां के कुछ लोगों के नाम उसने बताए हैं। वहीं इंदौर में जिन्हें सप्लाई करने आया था उनके नाम भी सामने आए हैं। इन लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img