Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

रायसेन में नृशंस हत्या कांड का खुलासा:डंडों से पीट कर की युवक की हत्या,पत्थरों के बीच छिपाया शव; 5 आरोपी गिरफ्तार

रायसेन एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुरका टोला में 19 नवंबर की रात को हुई युवक की नृशंस हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे और बाइक, मोबाइल भी बरामद किया है।

एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि सुल्तानपुर थाने के ग्राम चुरका टोला के पास जंगल के बीच लुडियाई नदी में 20 नवंबर को महेन्द्र राठौर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। मृतक अपने दो अन्य साथियों के साथ चनाकुण्डा में रसोई में गया था। इसके बाद लौटते समय 19 नवंबर की रात को शराब के नशे उसका विवाद हो गया। उनके साथ अज्ञात हमलावरों ने मारपीट की थी, जिसमें आरोपी का साथी गोपाल घायल हो गया था और महेन्द्र मौके से जान बचाकर भागने के बाद से लापता था।

हत्या में शामिल पांचों आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी पंकज कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे ने घटना स्थल का निरीक्षण कर एसडीओपी अदिती बी. सक्सेना को निर्देश दिए थे।जिसके बाद एसडीओपी ने टीम का गठन किया।

इसके बाद चुरका टोला निवासी संदेही सीताराम आदिवासी (20) साल को पकड़ा, जिसने पूछताछ में बताया कि 19 नवंबर को दोपहर 4 बजे मुझे चुरका टोला के परमजीत रायसिख, अनिल उर्फ गध्यू रायसिख, सुनील उर्फ सुन्नी रायसिख और एक अन्य के साथ जंगल में मिले।

परमजीत और सुनील रायसिख सुल्तानपुर से शराब की बोतल लेकर आए, फिर हम पाचों ने जंगल में लुडियाई नदी के पास जाकर शराब पी। इसके बाद आमवाली पुलिया पर चुरकाटोला में पहुंचकर पांचों बैठकर शराब पी रहे थे।

तभी चुना कुंडा तरफ से एक बाइक पर तीन लोग आकर रुके और हमें गाली बकने लगे। इसी बात से झड़प हो गई, फिर वो तीनों उनकी बाइक से चले गए, तो हमने वहीं जंगल से डण्डे लिए और अपनी बाइक उनके पीछे लगा दी। इसके बाद चुरका टोला के आगे सुल्तानपुर रोड पर उन्हें रोका।

बाइक चालाक के पीछे बैठे दोनों लोगों को उतारकर हम पांचों ने उन दोनों के साथ डंडों से मारपीट की। वह दोनों घायल हो गए और बाइक चालक गांव तरफ भाग गया और दूसरा सुल्तानपुर रोड तरफ भागा।

इसके बाद महेन्द्र राठौर को अंदर जंगल में लुडियाई नदी के पास ले गए और डंडों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। फिर महेन्द्र के कपड़े निकालकर जंगल में जला दिए और लाश को घसीटकर नदी तरफ ले गए, नदी में पत्थरों के बीच लाश को छिपा दिया।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

1. सीताराम गौड (20), निवासी ग्राम करैया

2. परमजीत रायसिख (24), निवासी ग्राम चुरका टोला

3. अनिल उर्फ गध्धू सिंह (20), निवासी ग्राम चुरका टोला

4. सुनील रायसिख 19 साल निवासी ग्राम चुरका टोला

5. नाबालिग

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img