Sunday, May 3, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल नगरीय पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा तथा सायबर सुरक्षा विषयों पर जन संवाद व BSSS कॉलेज के विद्यार्थियो द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

भोपाल नगरीय पुलिस द्वारा जन सुरक्षा, महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा तथा सायबर सुरक्षा विषयों पर एक जन संवाद आयोजित करने की विशेष शृंखला प्रारम्भ की गई है जिसके अन्तर्गत भोपाल शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में, रसीडेंसशल सोसायटी में, मल्टी स्टोरी कम्यूनिटीस में विभिन्न प्रकार की बस्तियों मे जाकर जन जागरुकता का अभियान प्रारम्भ किया गया है, इसके अंतर्गत महिला सुरक्षा व बाल सुरक्षा पर विशेष रूप से लोगों को जागृत किया जा रहा है । इस योजना के अन्तर्गत ही एक दुसरी योजना भी जुड़ी है जिसे पुलिस के द्वारा स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम के रुप मे स्थापित किया गया है। स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत भोपाल शहर के 16 कॉलेज के स्टूडेंट को मिलाकर के एक इंटर्नशिप प्रोग्राम बनाया गया है जिसके अन्तर्गत कॉलेज के छात्र महिला सुरक्षा तथा बालक सुरक्षा एवं सायबर सुरक्षा पर जन संवाद करके जनता मे जागृति फैलाने का कार्य पुलिस के साथ मिलकर कर रहे हैं और ये यूथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के रं मे इसका प्रचार प्रसार हो रहा है ।

इसी तारतम्य मे आज शालीमार सोसायटी E 3 अरेरा कॉलोनी हबीबगंज क्षेत्र मे कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमे BSSS के छात्रो मे नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती दी तथा सभी छात्र छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर इसमे हिस्सा लिया एवं ADDL DCP श्रीमती ऋचा चौबे एवं ACP श्री अक्षय चौधरी द्वारा महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा एवं सायबर सुरक्षा पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया एवं IPC एवं पाक्सो ऐक्ट की विभिन्न सेक्शन व उनके प्रावधानो के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके बाद सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम का स्वागत किया तथा सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के प्रश्न भी पूछे। नूतन कॉलेज की छात्राओ ने महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा एवं सायबर सुरक्षा का सर्वे भी इसी ग्रुप के साथ किया। उक्त आयोजन जन संवाद के रुप मे स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम तथा सामुदायिक पुलिसिंग प्रोग्राम के अन्तर्गत आरम्भ किया गया है । इसको आगे बढ़ाते हुए विभिन्न अन्य रिहायशी क्षेत्रों व बस्तियों मे आगामी सप्ताहों मे भी लगातार जारी रखा जाएगा।

Hot this week

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img