Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

बीयू के इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मौत:उल्टी-दस्त के बाद तबियत बिगड़ी

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहे इंजीनियरिंग स्टूडेंट की उल्टी-दस्त के बाद मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि स्किन समस्याओं का उसका ट्रीटमेंट चल रहा था। उसके कमरे में इसके मेडिकल प्रिसक्रिपशन मिला है। पर्चा देखने पर एम्स के डॉक्टर ने आशंका जाहिर की संभवाना है कि दवाइयों के साइड इफेक्ट से उसकी हालात बिगड़ी हो। दवा के साइड इफेक्ट से साइलेंट अटैक भी आ गया होगा। फिलहाल, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, मूलत: छिंदवाड़ा निवासी प्रफुल्ल बंसौड़ पिता महेन्द्र बंसौड़ बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से बीई (आईटी) थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। वह बीयू परिसर में बने हॉस्टल में रहता था। रविवार सुबह उसे अचानक उल्टी-दस्त होने लगा। शाम तक तबियत अधिक बिगड़ने पर हॉस्टल में रहने वाले साथी स्टूडेंट उसे एम्स लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स ने नाजुक हालत को देखते हुए फौरन उसे सीपीआर दिया। वेंटीलेटर पर रखा। थोड़ी देर तक चले उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img